सचिन-सहवाग ने ‘फ्लाइंग सिख’ को दी श्रद्धांजलि, कहा - आप हमेशा ही आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे

By: Pinki Sat, 19 June 2021 12:17:33

सचिन-सहवाग ने ‘फ्लाइंग सिख’ को दी श्रद्धांजलि, कहा - आप हमेशा ही आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे

भारत के महान फर्राटा धावक ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का निधन हो गया। कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद मिल्खा सिंह का चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में शुक्रवार रात 11:30 बजे निधन हो गया। मिल्खा 17 मई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 91 वर्षीय सिंह की शुक्रवार शाम को कोरोना के बाद उत्पन्न हुई जटिलताओं के कारण हालत गंभीर हो गयी थी जिसमें उनका आक्सीजन स्तर कम हो गया था और उन्हें तेज बुखार आ रहा था। एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था। मिल्खा सिंह के निधन की खबर से पूरे देश में शोक का लहर है। सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, कपिल देव, सानिया मिर्जा, हरभजन सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'भारत रत्न' ट्रेंड हो रहा है। ट्विटर पर लोग मिल्खा सिंह को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं।

लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर ने मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी आपकी आत्मा को शांति मिले। आपके जाने से देश के दिल में एक खालीपन पैदा हो गया है। आप हमेशा ही आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।'

सहवाग ने कहा, 'महान व्यक्ति मिल्खा सिंह हमें छोड़कर चले गए। लेकिन मिल्खा सिंह बहादुरी का सिंबल बनकर हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहेंगे। वो क्या शख्सियत थे। मिल्खा सिंह के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।'

भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा सिंह के नाम 400 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 38 साल तक रहा। उनके परिवार और उन लाखों लोगों के प्रति संवेदना जिन्हें उन्होंने प्रेरित किया।'

ये भी पढ़े :

# कोरोना की तीसरी लहर अगले 6 से 8 हफ्तों में आ सकती है- AIIMS प्रमुख

# भारत नहीं पाकिस्तान ने दिया था मिल्खा सिंह को 'फ्लाइंग सिख' का नाम

# मिल्खा सिंह का फिटनेस मंत्र! कम खाओ, क्योंकि सारी बीमारी पेट से ही शुरू होती हैं

# महान एथलीट 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह का निधन, PM मोदी ने कहा- हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com